Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu
Showing posts with label BSC LEVEL PHYSICS. Show all posts
Showing posts with label BSC LEVEL PHYSICS. Show all posts

Tuesday, October 13, 2015

भौतिकी के प्रश्न हिंदी में

फॉर फिजिक्स रिलेट

ध्यान दीजिये प्लीज़

  • प्रश्न फॉर फिजिक्स रिलेटेड एग्जाम ओके

  • इन प्रश्नो के उत्तर नीचे साइड है प्लीज़ स्क्रॉल वर्टिक्ली

  • प्लीज़ अपने सुझाव जरूर शेयर करे एंड विजिट अगेन

  • धन्यवाद

 

प्रश्न क्रमांक 1)

  • द्रव की छोटी-2 बुँदे सदैव गोलाकार एवं बड़ी बुँदे चपटी होती है क्यों?



उत्तर क्रमांक 1)

  • द्रव की छोटी-2 बुँदे सदैव गोलाकार एवं बड़ी बुँदे चपटी होती है क्योंकि पृष्ठ तनाव बल के कारण द्रव के पृष्ठ का क्षेत्रफल न्यूनतम होने की कोशिश करता ही किसी दिए हुए आयतन के लिए गोलाकार आकृत् में उसके पृष्ठ का क्षेत्रफल न्यूनतम होता है। गुरुत्वीय बल के कारण संतुलन की स्थित में गुरुत्व केंद्र नीचे से नीचे होने की कोशिश करता है। अतः बूंदों की आकृत् इन दिनों बलों यानि पृष्ठ तनाव व गुरुत्व बल के सापेक्षित परिणाम पर निर्भर करती है। छोटी बूंदों के लिए गुरुत्व बल पृष्ठ तनाव बल की तुलना में नगण्य होता है। जिससे छोटी बूंद गोल होती है व बड़ी बून्द के लिए गुरुत्वीय बल नगण्य नही होता है। जिसके परिणामस्वरूप यह बल बूँद के गुरुत्वीय केंद्र को नीचें ले आता है। जिससे बड़ी बुँदे चपटी हो जाती है।

प्रश्न क्रमाक 2)

  • पानी की सतह पर कपूर के टुकड़े किसके कारण तैरते है?

उत्तर क्रमांक 2)

  • पानी की सतह पर कपूर के टुकड़े तैरते है क्योकि प्रायः कपूर के टुकड़े अनियमित आकृत् के होते है। एवं स्वच्छ जल की सतह पर कम विलेय होते है। अतः टुकड़े के एक ओरे का भाग दूसरी ओरे के भाग की अपेक्षा कम हो जाता है। जिससे कपूर के टुकड़ो के चारो ओरे पृष्ठ तनाव का बल सामान नही रहता है जिससे कपूर के टुकड़े पर एक परिणामी बल कम पृष्ठ तनाव वाले क्षेत्र से अधिक पृष्ठ तनाव वाले क्षेत्र की ओरे यानि जिस ओरे का कपूर घुलता है, उसके दूसरी ओरे का कपूर नही घुलता है। एवं कपूर का टुकड़ा उस परिणामी बल की ओरे चला जाता है। यह टुकड़ा जहां पहुचता है, वहां पुनः यही क्रिया होती है। परिणामतः यह जल की सतह पर तैरने लगता है।

प्रश्न क्रमांक 3)

  • समुद्र की लहरो को शांत करने के लिए लहरों में तेल डाला जाता है क्यों?

उत्तर क्रमांक 3)

  • समुद्र की लहरो को शांत करने के लिए लहरों में तेल डाला जाता है क्योंकि समुन्द्र की लहरो में तेल डालने पर तेज वायु तेल को वायु की दिशा में जल के पृष्ठ पर दूर दूर तक फैला देती है जिससे वहां जल का पृष्ठ तनाव कम हो जाता है, लेकिन वायु की विपरीत दिशा में पीछे के भाग का पृष्ठ तनाव यानी जहां तेल नही मिला है ज्यादा रहता है। जिसके परिणामस्वरूप लहरो पर पीछे की ओर बल लगता है जिससे लहरे शांत हो जाती है।